{"_id":"68e96f58e078a0b3e4011522","slug":"bhakiyu-staged-a-sit-in-in-the-tehsil-premises-for-the-22nd-day-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145587-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाकियू ने तहसील परिसर में 22वें दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाकियू ने तहसील परिसर में 22वें दिन भी दिया धरना
Sat, 11 Oct 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
किसानों की मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का तहसील में 22वां दिन धरना- संवाद
हर्रैया। भेलमापुर गांव में गन्ना क्रय केंद्र खोलने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील परिसर में भाकियू का धरना 22वें दिन भी जारी रहा। जिला उपाध्यक्ष राम चंदर सिंह ने तहसील और गन्ना विभाग के अधिकारियों पर किसानों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेताया कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं, तो अगली रणनीति के तहत तहसील गेट पर भी धरना दिया जाएगा। राम चंदर सिंह ने कहा कि जब अधिकारी और गन्ना समिति गन्ना क्रय केंद्र खोलने पर सहमत हो चुके हैं, तो इसे क्यों टाला जा रहा है।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन और गन्ना मिल के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे गन्ना माफियाओं का साथ देकर किसानों का शोषण कर रहे हैं।
धरने में सत्य प्रकाश दुबे, शिव भोला दुबे, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, बृजराज चौधरी, सीताराम चौधरी, राम सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद