फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bhakiu lok shakti protested

भाकियू लोक शक्ति की पंचायत, एसडीएम को ज्ञापन

Wed, 20 Feb 2019 11:45 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 20 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bhakiu lok shakti protested
एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू लोक शक्ति गुट ने बुधवार को तहसील परिसर में किसान पंचायत लगाई। अध्यक्षता रघुवर चौधरी व संचालन अयोध्या नाथ तिवारी ने किया। पंचायत के पश्चात किसानों ने पीएम/सीएम को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन एसडीएम राजेश सिंह को दिया। ्
विज्ञापन

किसानों ने सहारा इंडिया में जमा उपभोक्ताओं के धन को समय अवधि पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं किये जाने पर नाराजगी जताते हुये उसे तत्काल दिलाने की आवाज उठाई। कहा कि अगर जमा धन का शीघ्र भुगतान नहीं कराया गया तो किसान मजदूर बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। किसानों ने केसीसी जीरो प्रतिशत ब्याज पर दिए जाने और भुगतान की समय सीमा तय करने,  राशन कार्डों से बार-बार काटे जा रहे नामों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और एसडीएम से मामले की जांच कराकर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि प्रधानों की ओर से राशन कार्ड की फीडिग के लिये दी गई सूची की एक माह बीत जाने के बाद भी विभागीय जिम्मेदारों ने फीडिंग नहीं कराई इसे तत्काल कराया जाय। नकथर और हरिहरपुर में बिजली के पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाने, गांवों में बिजली का बिल हर माह समय से उपलब्ध कराने, न्यायालयों में लंबित मुकदमों के लिये कानून बनाकर हर हाल मे छह माह में निस्तारण कराने, 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली बालिकाओं को सिलाई मशीन और पशु पालन करने वाले ग्रामीण किसानों को चारा मशीन मुफ्त में दिलाने के अलावा पुलवामा में शहीद जवानों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिये जाने की मांग की। इस मौके पर राम दुलारे गौतम, राज मणि, शिव प्रसाद मौर्या, राम करन मौर्य, कोदई मौर्य, विक्रमाजीत, प्रहलाद, राजबली, राम चरित्र, समीउल्लाह, वंशराज, मोल्हू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed