{"_id":"56eafb6a4f1c1b50248b499f","slug":"better-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशल प्रबंधन से गांवों का विकास होगाः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशल प्रबंधन से गांवों का विकास होगाः डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के क्षमता विकास प्रशिक्षण में उपस्थित ग्राम प्रधान।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। स्थानीय मंडी परिसर में गुरुवार को डीएम नरेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण विषयक कार्यशाला हुई। इसमें प्रधानों को गांव के विकास कार्य कराने के बेहतर तरीके बताए गए।
डीएम श्री पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि सभी प्रधान शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कुशल प्रबंधन के साथ धन का बेहतर उपयोग कर संकल्पित भाव से कार्य करें। उन्होने ग्राम प्रधानों को प्राथमिक जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए विभिन्न योजनाओं का कार्यक्रमों की जानकारी रखने को कहा।
कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला कल्याण, विकलांग कल्याण, खडंजा, नाली निर्माण, संस्थागत प्रसव, मनरेगा के योजनाओं से गांव के लोगों को जोड़ना होगा। सीडीओ सोबरन सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम प्रधानों की विकास की धुरी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे जिम्मेदारियों के प्रति सचेष्ट रहकर गांव के विकास के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें। डीपीआरओ सत्यप्रकाश सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी। डीडीओ डीडी शुक्ल, सीएमओ डॉ जेपी सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी एके दुबे, आयुक्त मनरेगा अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।