{"_id":"667c9a1d41600367a3090aa4","slug":"benefits-of-public-welfare-schemes-reach-the-eligible-people-basti-news-c-207-1-bst1001-119407-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पात्रों तक पहुंचे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पात्रों तक पहुंचे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
Thu, 27 Jun 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने विभागवार संचालित योजनाओं की सर्किट हाउस के सभागार में समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचाया जाए।
उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि नहरों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि जनता से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान चिकित्सा, कृषि, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
बैठक से पहले उन्होंने विक्रमजोत एवं हर्रैया सीएससी केंद्र का निरीक्षण किया। कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाए। उन्होंने नगर पंचायत हर्रैया का भी निरीक्षण किया। कहा कि बारिश के दौरान जलभराव के संकट से बचने के लिए नालियों की सफाई समय से कराई जाए। जिससे गंभीर बीमारियों से बचा जा सकें। संवाद