फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Beggar kidnapped six year old innocent girl

Basti News: प्लेटफॉर्म से भिखारन ने छह साल की मासूम का किया अपहरण, पकड़ी गई

Sat, 09 Sep 2023 02:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Sat, 09 Sep 2023 02:57 PM IST
सार

स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही मां के साथ मौजूद छह वर्ष की मासूम को भिखारन ने भीख मंगवाने के लिए अपहृत कर लिया। सूचना पर सक्रिय जीआरपी टीम ने 10 घंटे के भीतर ओड़वारा स्टेशन से भिखरन को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Beggar kidnapped six year old innocent girl
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही मां के साथ मौजूद छह वर्ष की मासूम को भिखारन ने भीख मंगवाने के लिए अपहृत कर लिया। सूचना पर सक्रिय जीआरपी टीम ने 10 घंटे के भीतर ओड़वारा स्टेशन से भिखरन को गिरफ्तार किया। उसके चंगुल से बालिका को मुक्त करवाकर उसकी मां को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी भिखारन ने बताया कि वह भीख मांग कर जीवन निर्वाह करती है। इस बालिका को भी इसी काम में लगाने के लिए अपहृत करके ले गई थी। अगर कोई खरीदार मिलता तो रुपये लेकर बेच भी देती।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थानाक्षेत्र के गनवरिया कर्बला निवासी सलीमुन्निशा ने बृहस्पतिवार को घर से अपने दो साल के बच्चे का इलाज कराने के लिये गोण्डा आयी थी। साथ में उसकी छह साल की लड़की मंतसा भी थी। वापसी में गोंडा रेलवे स्टेशन पर तुलसीपुर की ट्रेन में बैठने के बजाए सलीमुन्निशा गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बैठ गई।
विज्ञापन


बस्ती पहुंचने पर उसे भूल का एहसास हुआ तो वह बच्चों को लेकर रात 09.40 मिनट पर ट्रेन से उतर गई। प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के बीच बेंच पर बैठकर वह दूसरी ट्रेन आने का इंतजार करने लगी। सलीमुन्निशा के अनुसार रात करीब साढ़े 10 बजे एक महिला भिखारी पहुंच गई। उसने मां से बातचीत करने के दौरान बालिका को पेशाब कराने के बहाने साथ लेकर गई और गायब हो गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद सलीमुन्निशा ने जीआरपी को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ अरविन्द कुमार शर्मा ने बताया कि तत्काल केस दर्ज कर एसआई राकेश शर्मा, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, राजेश वर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह व विजय कुमार यादव, साधना यादव की टीम बनाकर खोजबीन शुरू की गई। इस बीच भिखारन बालिका को लेकर ओड़वारा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तरीकों के जरिए उसके ओड़वारा में मौजूद होने की जानकारी मिली। टीम ने ओड़वारा स्टेशन पहुंचकर बालिका के साथ मौजूद आरोपी संजू (नट) निवासी बसंतपुर थाना शोहरतगढ जनपद सिद्दार्थनगर हाल मुकाम खपड़हवा खम्हरिया थाना खोडारे जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed