{"_id":"6673558b0d47c7cb9605c584","slug":"become-healthy-by-including-yoga-in-your-daily-routine-dr-lakshmi-basti-news-c-207-1-sgkp1002-119013-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को दिनचर्या में शामिल कर बनें निरोगी : डॉ. लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को दिनचर्या में शामिल कर बनें निरोगी : डॉ. लक्ष्मी
Thu, 20 Jun 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
शिवहर्ष किसान पीजी कालेज में योग करती महिलाएं।सोत- संस्था
आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार पर हुई गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक व्यायाम होता है। मशीनीकरण के युग में हम शारीरिक श्रम बहुत कम करते हैं। इससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का अभाव हो जाता है। इसलिए योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल कर निरोगी जीवन जी सकते हैं।
यह बातें राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कही। वह दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग सप्ताह के तहत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। जिले के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में ''आधुनिक जीवन शैली में महिलाओं के लिए योग के महत्व'' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में नगर बाजार, मुंडेरवा, भदावल, मुसहा, विक्रमजोत, ओझागंज, श्रृंगीनारी, तिलकपुर, महाराजगंज, पोखरा, शुभई, सिसवा बरूवार, पिपरा गौतम, जनवल, रुधौली, हरैया, रघुनाथपुर व मखौड़ाधाम आदि जगहों पर स्थापित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।