फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Beaten for demanding money lent, case filed against three

Basti News: उधार दी रकम मांगने पर पीटा, तीन के खिलाफ केस

Wed, 05 Nov 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 05 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Beaten for demanding money lent, case filed against three

विज्ञापन


बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र में उधार दी रकम मांगने पर युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी बस्ती के मंझरिया शुक्ल निवासी राजकुमार ने बताया कि विपक्षी सत्यम सिंह ने उनसेपैसा उधार लिया था। 30 अक्तूबर को जब उन्होंने पैसे की मांग की तो सत्यम ने उन्हें डारीडीहा चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचते ही सत्यम सिंह, धीरू सिंह और शुभम सिंह ने मिलकर उनसे मारपीट की और गाली-गलौज की। आरोप है कि उन्होंने शिकायत करने पर गाड़ी चोरी के केस में फंसाने की धमकी भी दी। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद



दहेज हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार



बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति सहित दो लोगों पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रहमुद्दीन निवासी अमरेया, पोस्ट सेजखुर्द, थाना पिसांवा, जिला सीतापुर है। वह अपनी पत्नी और 20 माह की बच्ची के साथ पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के देईपार गांव में रहकर इंटरलॉकिंग ईंट बनाने का काम करता था। मृतका के पिता के अनुसार, करीब तीन वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी रहमुद्दीन से हुई थी। शादी के बाद से ही पति रहमुद्दीन और उसका बड़ा भाई कयामुद्दीन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि गत 30 अक्तूबर को दोनों भाइयों ने मिलकर बेटी को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि आरोपी पति रहमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन




ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश, पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप



बस्ती। संतकबीरनगर की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया गया। पति ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाया और ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की। अपर पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर महिला थाना बस्ती ने पति, ससुर सहित आठ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि विवेचना एसआई राणा प्रताप सिंह को सौंपी गई है। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद तीन लाख रुपये दहेज में मांगने के कारण उसे मारपीट कर अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से वह मायके में रह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




रिकवरी एजेंट समेत चार पर लूटपाट व मारपीट का केस



कप्तानगंज (बस्ती)। बोलेरो मालिक से मारपीट कर पचास हजार रुपये लूटने के आरोप में दो रिकवरी एजेंट समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कप्तानगंज पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच (सांडी कल्प) बाजार निवासी बजरंगी गुप्ता की टिनिच बाजार में कपड़े की दुकान है। उन्होंने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से गाड़ी फाइनेंस कराई थी। किस्त के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे बजरंगी बोलेरो से बस्ती जा रहे थे। रास्ते में कटरा बुजुर्ग गांव के पास बाइक सवार रिकवरी एजेंटों ने उनकी गाड़ी रोक ली। एजेंटों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। विवाद बढ़ने पर एजेंटों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान बजरंगी की जेब में रखे 50 हजार रुपये भी लूट लिए गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रजत सिंह निवासी अभयपुरा थाना कप्तानगंज, सर्वेश पांडेय निवासी बैदोलिया थाना कप्तानगंज तथा दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



युवती से छेड़खानी, तीन नामजद



बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर की शाम खड़ंजा लगाने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान विपक्षी मोहन, दिलबहार और दिनेश ने मारपीट की तथा उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद




जुआ खेलते चार युवक गिरफ्तार



नगर बाजार (बस्ती)। पुलिस ने रविवार को जुआ खेलते चार युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजकोट नगर खास क्षेत्र के एक मकान में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा है। एसपी अभिनंदन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों को ताश के खेल में दांव लगाते हुए पकड़ लिया। मौके से 3700 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार युवकों में पंकज कुमार सोनकर, उमेश, अनमोल और विकास सोनकर शामिल हैं। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed