फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Be encouraged to vote

मतदान के लिए प्रेरित किया

Mon, 06 Feb 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 06 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Be encouraged to vote
मतदाता जागरूकता के लिए स्कूली छात्राओ ने जीआईसी से निकाली रैली।
विधान सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइडों ने सोमवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने रैली को जीआईसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें जिला  संस्था स्काउट गाइड ने सहयोग किया।
विज्ञापन


संबोधन में कहा कि शत  प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। स्काउट गाइडों से  अपने-अपने क्षेत्र व गांव में लोगों को मतदान के लिए  प्रेरित करेें। स्काउट गाइडों को मतदाता जागरुकता की  शपथ दिलाई गई। रास्ते में स्काउट गाइड ने ठाना है, सबको बूथ तक लाना है’ जन जन की है यही पुकार, शत प्रतिशत  मतदान हो अबकी बार’ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन


 सीडीओ अंजनी  कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य, एडीआईओएस हेमंत राव, जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. अरुण कुमार सिंह, स्काउट कमिश्नर निलोफर उस्मानी,  कुलदीप सिंह, सत्या पाण्डेय, घनश्याम सिंह, अमित कुमार शुक्ल, डॉ. हरेन्द्र  सिंह, उमाशंकर यादव, रामचन्द्र यादव, शशिकला श्रीवास्तव, राम सुधाकर पांडेय, विद्याधर वर्मा, घनश्याम पांडेय, राम पाल सिंह, अनिल सिंह, प्रताप शंकर  पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, ज्योति भारती, अर्जुन तिवारी ने  गाइडों का हौसला बढ़ाया। डॉ.मणिशंकर तिवारी ने  पहल की सराहना करते हुए गाइडो से मतदान के दिन भी लोगों को जागरुक करे। तभी रैली की  सार्थकता सिद्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया, बेगम खैर गर्ल्स  इण्टर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, आर्य कन्या, सक्सेरिया, जनता शिक्षा निकेतन ओडवारा, गन्ना  विकास कालेज मुण्डेरवा, विवेकानंद इंटर कालेज दुबौलिया, औद्योगिक  विकास इण्टर कालेज चिलमा, इंदिरा गांधी इण्टर कालेज कप्तानगंज, झिनकूलाल  इण्टर कालेज कलवारी सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed