{"_id":"67f41c43f877eafec9097624","slug":"be-cautious-about-pests-and-diseases-in-sugarcane-crop-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134669-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ने की फसल में लगने वाले कीट एवं रोग के प्रति रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ने की फसल में लगने वाले कीट एवं रोग के प्रति रहें सतर्क
Tue, 08 Apr 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। बजाज चीनी मिल रुधौली के अंतर्गत बहादुरपुर ब्लॉक के करहली, कुसौरा, भरवलिया, शेखपुरा, रमवापुर, बाबूरहिया, गोरिया खास, कुसौरी आदि गांव में सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडेय ने पेड़ी और पौधे के प्लांट का जायजा लिया। गन्ने की फसल में लगने वाले कीट एवं रोग के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
कृषकों से कहा कि तापमान बढ़ रहा है रोग एवं कीट का प्रकोप गन्ना बुवाई की फसल पर दिखाई दे रहा है। किसान खेत की सिंचाई करें और सल्फो जिंक का प्रयोग करें। यदि खेत में कीट का प्रकोप दिखे तो कोरजिन का प्रयोग करें। चीनी मिल की ओर से दीमकनाशी सल्फोजिंक कोराजन बाटको का वितरण किया जा रहा है। मिल का स्टाफ कृषक की मांग के अनुसार गन्ना बीज भी उपलब्ध करा रहे हैं। जिन किसानों को गन्ना बीज की आवश्यकता है वह अपने क्षेत्रीय सुपरवाइजर से संपर्क कर गन्ना बीज ले सकते हैं। पहली बार गन्ना बुआई करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर कृषक को चीनी मिल की ओर से बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह, गन्ना सुपरवाइजर आलोक यादव, लक्ष्मी उपाध्याय, कृषक चंद्रिका यादव आदि किसान उपस्थित रहे।