{"_id":"64540ceb2fb648753403f436","slug":"bdo-stopped-honorarium-of-22-employment-servants-for-april-basti-news-c-7-1-152408-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीडीओ ने 22 रोजगार सेवकों का अप्रैल का रोका मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीडीओ ने 22 रोजगार सेवकों का अप्रैल का रोका मानदेय
Fri, 05 May 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
गौर। ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पाए जाने वाले 22 रोजगार सेवकों के खिलाफ बीडीओ अनिल कुमार यादव ने कड़ी कार्रवाई की है। इन सभी रोजगार सेवकों का अप्रैल का मानदेय रोकने का आदेश दिया है।
बीडीओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों एवं आवास मास्टर रोल की प्रगति, जियो टैगिंग करना, महिला मेट नियोजन के संबंध में बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें बेलवरिया जंगल, तेनुआ, कटया नवडीहा, रमवापुर, आईला कला, बभनगांवा खुर्द, बभनगांवा कला, पड़री सहित 22 ग्राम पंचायत के मनरेगा कार्यों में लापरवाही मिलने पर रोजगार सेवकों का अप्रैल का मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोकने का आदेश दिया है।