{"_id":"64de5ec5aaaf89954a0b82c0","slug":"bdo-recommends-action-against-secretary-and-head-of-two-gram-panchayats-basti-news-c-207-1-bst1001-2924-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीडीओ ने दो ग्राम पंचायतों के सचिव और प्रधान के खिलाफ की कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीडीओ ने दो ग्राम पंचायतों के सचिव और प्रधान के खिलाफ की कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन
- बुधवार को पीडी और बीडीओ के निरीक्षण में सेमरा और खजुहा खापड़ गोशाला में मिली थीं खामियां
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गौर। परियोजना निदेशक राजेश कुमार झा और बीडीओ वर्षा बंग ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान गोशालाओं में खामियां पाई थी। इस पर बीडीओ ने संबंधित सचिव और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
गौर ब्लाक के ग्राम पंचायत सेमरा में स्थित गोशाला का दोनों अधिकारियों ने एक दिन पहले निरीक्षण किया था। वहां हरे चारे की उपलब्धता नहीं पाई गई। पशुओं के लिए बनाया गया टिनशेड भी टूटा हुआ मिला। गोशाला में महज 20 मवेशी मौजूद मिले। बिजली की व्यवस्था न होने से मवेशियों को हैंडपंप से पानी पिलाते हुए देखा गया। इस बदइंतजामी पर बीडीओ ने ग्राम सचिव राम रोहित व ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसी तरह खजुहाखापड गोशाला के निरीक्षण में मवेशियों की संख्या बेहद कम मिली। अन्य खामियां भी उजागर हुई। बीडीओ ने यहां के ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दिया है।