फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BDO accused of obstructing development work

Basti News: बीडीओ पर विकास कार्य बाधित करने का आरोप

Sat, 28 Feb 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
BDO accused of obstructing development work
रुधौली। बीडीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के क्रम में दूसरी बार तीन सदस्य टीम के रूप में पीडी डीआरडीए राजेश कुमार, उपयुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण की टीम शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में पहुंची। वहां ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत ब्लाॅक प्रमुख की उपस्थिति में मौखिक व लिखित रूप से बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

जांच के दौरान 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 41 ग्राम प्रधानों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों के दौरान ग्राम प्रधानों ने बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी पर आरोप लगाया कि बीडीओ ने ब्लाॅक में गुटबाजी करते हुए विकास कार्य को बाधित कर रहे हैं। कहा कि तमाम ग्राम पंचायत में 60-40 का रेसीयो पूर्ण होने के बावजूद बीडीओ द्वारा पक्का काम व मनरेगा संबंधित कार्यों के लिए धन उगाही के साथ-साथ कई महीनों तक उनकी फाइलों को ब्लाक में दौड़ाई जाती है। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अनूप चौधरी ने आरोप लगाया कि बीडीओ द्वारा हाल ही में टेंडर करवा कर और बिना किसी कारण के उसे निरस्त कर दिया गया। इससे विकास कार्य बाधित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed