फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BDC ran away from home after being pressurized by the watchman for the interest amount

Basti News: सूद की रकम के लिए चौकीदार ने बनाया दबाव, घर छोड़ भागा बीडीसी

Thu, 20 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
BDC ran away from home after being pressurized by the watchman for the interest amount
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र का बीडीसी सूदखोरों के जाल में ऐसा फंसा कि उसे जमीन-जायदाद बेच देना पड़ा। इसके बावजूद रकम अदा नहीं कर पाया तो घर छोड़कर भाग गया।
इसके बावजूद सूदखोर उस पर दबाव बनाए हुए हैं। सूदखोरी करने वाला छावनी थाने का एक चौकीदार भी शामिल है। परेशान होकर बीडीसी ने एडीजी आर्थिक अपराध शाखा और आईजीआरएस पर शिकायत करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विक्रमजोत ब्लाॅक के खानकला से बीडीसी प्रेम कुमार कसौधन सूदखोरों के जाल में फंसकर डेढ़ साल से कस्बे से लापता है। उसने कुछ साल पहले जन सेवा केंद्र खोल था। इसके लिए रुपये उधर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायती पत्र के अनुसार उसने छावनी थाने के एक चौकीदार व छावनी कस्बे के एक युवक से 50-50 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम चुकाने में जमीन-जायदाद बेच देना पड़ा।
सूदखोरों को 10 प्रतिशत ब्याज की दर से रुपये चुकाने पर भी वे 20 प्रतिशत ब्याज देने का दबाव बना रहे थे। फलस्वरूप वह कस्बे से लापता हो गया। एक सप्ताह बाद लौटने पर जान से मारने और घर कब्जा करने की धमकी दी गई।

उसने बस्ती पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि सीओ हर्रैया के यहां दबाव बनाकर सुलह-समझौता करा दिया गया। इसी दौरान सूदखोर पुलिसकर्मी के साथ घर आकर रुपये के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बाद बीडीसी फिर भाग गया। वर्तमान में वह अयोध्या में मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहा है। थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed