फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti will get 46 secretary

बस्ती को मिले 46 सेक्रेट्री

Thu, 13 Sep 2018 12:08 AM IST
basti
basti Updated Thu, 13 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
basti will get 46 secretary
सेक्रेट्रियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। - फोटो : amar ujala
बस्ती। ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शासन ने जनपद को 46 ग्राम विकास अधिकारी दिया है। हाल ही में चयनित सेक्रेट्री सीएम से मिले जिला आवंटन पत्र को लेकर बुधवार को विकास भवन पहुंचे। 
विज्ञापन

डीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया। शासन ने लखनऊ में एक समारोह आयोजित कर हाल ही में चयनित तीन हजार से अधिक ग्राम विकास अधिकारियों को जनपद आवंटन प्रमाण पत्र सौंपा था। इसमें से 46 ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती जिले में की गई है। यहां तैनात ग्राम विकास अधिकारियों ने जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ जिला विकास अधिकारी कार्यालय पहुंच कर अपना योगदान प्रस्तुत कर अपने कागज का सत्यापन कराया। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि 15 दिनों का प्रशिक्षण करा कर इनकी तैनाती ग्राम पंचायतों में कर दी जाएगी। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी संगठन की तरफ से मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, मंत्री अमरनाथ गौतम एवं फिरोज ख़ान आदि ने नव ग्राम पंचायत अधिकारियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed