फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti to Ayodhya highway closed...diversion will remain effective for 27 hours

Basti News: बस्ती से अयोध्या हाईवे बंद... 27 घंटे तक प्रभावी रहेगा डायवर्जन

Fri, 15 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Basti to Ayodhya highway closed...diversion will remain effective for 27 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। ब़ृहस्पतिवार की शाम छह बजते ही बस्ती-अयोध्या हाईवे पर भारी वाहनों के अयोध्या की ओर बढ़ने पर रोक लग गई। कार्तिक पूर्णिमा की वजह से बस्ती से अयोध्या तक हाईवे बंद रखा गया है। अगले 27 घंटे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। रूट डायवर्जन शुक्रवार की रात 11 बजे खत्म हो जाएगा।
गोरखपुर और मेंहदावल की ओर आने वाले ट्रक, ट्रेलर पॉलिटेक्निक और सिद्धार्थनगर एवं डुमरियगंज-उतरौला की ओर से आने वाले भारी वाहन फुटहिया चौराहे से डायवर्ट किए जा रहे हैं। जिन वाहनों के लिए रूट डायवर्जन अनुकूल नहीं है, वह सड़क के किनारे खड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को सरयू स्नान करने के लिए अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शासन के निर्देश पर अयोध्या समेत आसपास के जनपद के अधिकारी प्रशासनिक तालमेल कर हाईवे पर आवागमन को नियंत्रित करने में लगे हैं। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिले में दो जगहों पर हाईवे पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक चौराहे के पास गोरखपुर-लखनऊ लेन बंद कर दिया गया है। यहां गोरखपुर और मेंहदावल की तरफ से आने वाले भारी वाहन गौरा चौराहे की ओर डायवर्ट कर मनौरी होकर बेवा-उतरौला मार्ग के रास्ते गोंडा भेजे जा रहे हैं। सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज मार्ग से अयोध्या की ओर आने वाले भारी वाहन फुटहिया सर्विस मार्ग के जरिये लुंबिनी-दुद्धी मार्ग से कलवारी-आंबेडकरनगर जनपद की तरफ भेजे जा रहे हैं।
दोनों बैरियर प्वाइंट पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। भारी वाहनों को अयोध्या की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है। हाईवे पर बैरिकेडिंग वाले स्थल पॉलीटेक्निक चौराहे से कांटे तक भारी वाहनों की भीड़ शुक्रवार की सुबह तक बढ़ जाने की संभावना है। इस वजह से छोटे वाहनों को भी निकलने में मशक्कत करनी पड़ सकती है।

हाईवे पर रोडवेज बस, छोटी सवारी गाड़ी एवं अन्य छोटे चार पहिया वाहनों को आने-जाने में सहूलियत दी जा रही है। आवागमन का दबाव यदि बढ़ा तो शुक्रवार को इन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है। छोटे वाहनों का डायवर्जन घघौआ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed