फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti Road Accident Vehicle of Kanwariyas hit by trailer

Basti Road Accident: ट्रेलर की चपेट में आया कांवड़ियों का वाहन, पांच घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 23 Jul 2022 08:36 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Jul 2022 08:36 PM IST
सार

Basti Road Accident: थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में सुरक्षित बचे कांवड़ ट्रॉली-ट्रैक्टर लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने हाल जाना। चिकित्सकों से भी बातचीत की।

विज्ञापन
basti Road Accident Vehicle of Kanwariyas hit by trailer
basti Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार कांवड़ियों को पीछे से एक ट्रेलर ने अपने चपेट में ले लिया जिससे पांच कांवड़िए घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल कांवड़ियों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हुसेमयूर गांव से शुक्रवार देर शाम कावड़ियों की एक टोली ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयोध्या जाने के लिए रवाना हुई। ट्रैक्टर में डबल ट्रॉली बांधी थी और पीछे डीजे भी लगा हुआ था। खझौला चौकी के पास देर रात करीब एक बजे गोरखपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची खझौला पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रॉली में लगभग 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में हुसेमयूर निवासी सुरेंद्र चौधरी पुत्र हरिराम, गोविंद लाल पुत्र राम बुझ, धीरज पुत्र राम जन्म, दिलीप व मिथुन घायल हो गए। घायल दिलीप और मिथुन को हल्की चोट लगने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका हालचाल लेने सीओ रुधौली व मुंडेरवा थाना प्रभारी राधेश्याम राय उनके घर पर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed