{"_id":"5e272d668ebc3e4b6613cf13","slug":"basti-rail-news-basti-news-gkp3380992100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेल यात्री भी जानेंगे बस्ती के महत्व को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेल यात्री भी जानेंगे बस्ती के महत्व को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रेल यात्री भी जानेंगे बस्ती के महत्व को
बस्ती। जिला प्रशासन को ओर से बस्ती को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए जल्द ही नई पहल की जाएगी। इसके तहत रेल यात्रियों को जिले के पौराणिक स्थलों के बारे में प्रथम दृष्टया जानकारी मिल सकेगी। इसकी मंशा पर्यटन को बढ़ावा देना है।
जिले के दर्शनीय स्थलों के बारे में रेल यात्रियों को पता चल सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले, इसके लिए बस्ती, बभनान, चुरेब, गौर, गोविंदनगर, मुंडेरवा, ओड़वारा व टिनिच रेलवे स्टेशनों पर पौराणिक स्थलों के बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर दर्शनीय स्थलों की स्टेशन से दूरी व महत्व को डिसप्ले किया जाएगा। प्रशासन ने एसडीएम हर्रैया, सदर व भानपुर से प्रमुख स्थलों की सूची मांगी है। योजना धरातल पर उतरी तो श्रृंगीनारी, भदेश्वरनाथ, मखौड़ा धाम, स्वामीनरायण छपिया समेत अन्य मंदिर व महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्यटन बढ़ेगा। एडीएम रमेश चंद्र कहते हैं कि सूची मांगी गई है, शासन की मंशा है कि जिले के महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में रेल यात्रियों को भी पता चल सके। इसके लिए 20 किमी की परिधि में मौजूद महत्वपूर्ण स्थलों की डिटेल संबंधित स्टेशनों पर बोर्ड लगाकर दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य माध्यमों से भी प्रचार प्रसार किया जाएगा।