{"_id":"633b1fcc957fd773e57f5754","slug":"basti-policemen-ran-away-after-cobra-came-out-of-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: जांच के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से निकला कोबरा नाग, भाग खड़े हुए पुलिसवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: जांच के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से निकला कोबरा नाग, भाग खड़े हुए पुलिसवाले
Mon, 03 Oct 2022 11:15 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:15 PM IST
सार
पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने बताया कि वह सपेरा है। बगल गांव से सांप पकड़ कर जंगल में छोड़ने जा रहा था। बाद में पुलिस ने सपेरे को कोबरा को जंगल ले जाकर छोड़ने के लिए जाने दिया।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान बाइक की डिक्की से निकला सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनहा थाने के शिवाघाट पुल के पास पुलिस के वाहन जांच के दौरान उस वक्त भगदड़ मच गई, जब मोटरसाइकिल की डिग्गी से कोबरा नाग निकला। फन फैलाए कोबरा नाग को देखकर पुलिस कर्मी भागने लगे। नाग डिग्गी से निकल कर सड़क के बीचोबीच फन फैलाकर खड़ा हो गया। जिसे देख आने-जाने वाले ठहर गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
कुआनों नदी के शिवघाट पुल पर सोनहा पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक मोटरसाइकिल को रुकवाया। मोटरसाइकिल रुकते ही एक पुलिसकर्मी लपक कर पहुंचा और जांच करने के लिए डिग्गी खोल दी। डिग्गी खोलने पर एक बोरा मिला। बोरा खुलते ही कोबरा डिग्गी से निकलकर बीच सड़क पर फन फैलाकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
पहले तो लोग भागने लगे, फिर लोग खड़े होकर तमाशा देखने लगे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने बताया कि वह सपेरा है। बगल गांव से सांप पकड़ कर जंगल में छोड़ने जा रहा था। बाद में पुलिस ने सपेरे को कोबरा को जंगल ले जाकर छोड़ने के लिए जाने दिया।
विज्ञापन