फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News: The courtyard of Amhat was filled with Kanwadis...monitoring was done from boats

Basti News: कांवड़ियों से भर गया अमहट का आंगन...बोट-नाव से हुई निगरानी

Wed, 23 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 23 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Basti News: The courtyard of Amhat was filled with Kanwadis...monitoring was done from boats
बस्ती। शहर भगयामय है। चहुंओर बम-बम और जयकारे की शोर के बीच कांवड़िए आगे बढ़ते चले जा रहे थे। पड़ाव मिलने पर कांवड़ रख आराम किया। मंगलवार दोपहर से ही शहर का दक्षिण द्वार केसरिया रंग में रंगा दिखा। यहां से प्रवेश होते कांवड़ियों को देख हर कोई श्रद्धा में डूबा नजर आया। अमहट घाट पर कांवड़ियों के कदम पड़े तो स्वागत को नपा टीम लग गई। यहां लगे टेंट में कांवड़ियों ने विश्राम किया। घाट पर देर रात तक कांवड़ियों का जमावड़ा रहा, उसके बाद जलाभिषेक के लिए भद्रेश्वरनाथ पहुंचे। फुटहिया से अमहट और वहां से नपा सीमा जेल रोड तक नगर पालिका के कर्मी कांवड़ियों के सेवा में मुस्तैद दिखे। खुद ईओ अंगद गुप्ता कमान संभाले थे। अमहट घाट कुआनो नदी में बोट और नाव में बैठकर ईओ कांवड़ियों की निगरानी करते रहे। इसके अलावा जलापूर्ति, प्रकाश और सफाई के साथ प्रसाधन की व्यवस्था चाक-चौबंद के लिए निर्देश देते रहे। इसकी निगरानी के लिए अलग से वालंटियर भी लगाए गए थे। वहीं, चेयरमैन नेहा वर्मा ने भी निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने व्यवस्था में कोई कमी न होने का निर्देश दिया। उन्होंने कंट्रोल रूम को देखा। मातहतों से जानकारी ली। कहा कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान व ख्याल रखे। पेयजल व्यवस्था के लिए जेई को निर्देशित किया। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने ईओ एसडीआरएफ जवानों के साथ निकल पड़े। उन्होंने कांवड़ियों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed