फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News: Married woman's body found hanging from ceiling fan

Basti News: छत के पंखे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 02 Aug 2024 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Basti News: Married woman's body found hanging from ceiling fan
गौर। हरदिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर के कमरे में छत के पंखे में फंदे से विवाहिता का लटका शव मिला। विवाहिता के मायके गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के अवसानी फिरोज गांव से आए सलीम ने तहरीर दी कि उसकी बहन ने लव मैरिज किया था। दहेज न मिलने के कारण ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरदिया गांव के आसिफ अली (24) की पत्नी नजमा खातून (20) घर पर अकेली थी। सुबह के समय परिवार के लोग खेत में चले गए। जब कुछ देर बाद खेत से घर वापस आए तो बहू को आवाज लगने लगे। कोई प्रतिक्रिया न होने पर दरवाजा खोला तो देखा बहू नजमा खातून कमरे में छत के पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटकी थी। यह देख लोगों के पैरों तले जमीन सरक गई। इसकी सूचना लोगों ने आसपास के साथ गौर पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस वालों ने विवाहिता के मायका गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के अवसानी फिरोज गांव उसके भाई सलीम को सूचना दी। घटनास्थल पहुंचे सलीम ने आरोप लगाया है कि दहेज की खातिर बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

एक महीने पहले हुई थी शादी
नजमा खातून के भाई सलीम ने बताया कि 27 जून 2024 को बहन ने गौर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के आसिफ अली के साथ कोर्ट मैरिज की थी। दहेज न मिलने की वजह से उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed