फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News: Kanwaria drowned while bathing in Kuano river

Basti News: कुआनो नदी में नहाते समय कांवड़िया की डूबकर मौत

Wed, 23 Jul 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 23 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Basti News: Kanwaria drowned while bathing in Kuano river
गोंडा के मनकापुर का रहने वाला था कांवड़िया, अयोध्या से जल भरकर अभिषेक करने जा रहा था
विज्ञापन

बस्ती। अयोध्या से जल भरकर अभिषेक करने जा रहे गोंडा जिले के मनकापुर निवासी 20 वर्षीय ऋषि कन्नौजिया की मंगलवार की शाम को अमहट घाट पर नहाते समय कुआनो नदी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने काफी प्रयास के बाद उसे पानी से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गोंडा जनपद के मनकापुर क्षेत्र के घेलुआ निवासी ऋषि कन्नौजिया पुत्र गौरीशंकर कन्नौजिया अपने 11 साथियों के ग्रुप में कांवड़ का जल लेकर भद्रेश्वरनाथ जल चढ़ाने जा रहा था। शहर में पहुंचने के बाद अमहट घाट पर उसके ग्रुप के लोग विश्राम करने लगे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे सभी कुआनो नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान ऋषि कनौजिया नदी में डूबकर लापता हो गया। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि एनडीआरएफ की मदद से लापता ऋषि की तलाश की गई। करीब डेढ़ घंटे बाद उसका शव मिला। सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed