फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News: Darbar decorated from Bhadreshwarnath to Ayodhya, distance measured with cumbersome steps

Basti News: भद्रेश्वरनाथ से अयोध्या तक सजा दरबार, बोझिल कदमों से नापी दूरी

Wed, 23 Jul 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 23 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Basti News: Darbar decorated from Bhadreshwarnath to Ayodhya, distance measured with cumbersome steps
बस्ती। सावन में शिव को खुश करने का हर जतन हो रहा है। उनकी पूजा का शुभ मुहूर्त श्रावण तेरस, तप-तपस्या, दान-पुण्य, सेवा, पूजन-अर्चन से दिव्य और नव्य बन गया है। देवघर की तरह भद्रेश्वरनाथ धाम से अयोध्या तक भगवान शिव का दरबार सज गया है। चप्पे-चप्पे पर हर-हर महादेव की गगनभेदी गूंज है। अयोध्या से भद्रेश्वरनाथ तक 70 किमी की यह दूरी शिवभक्तों से भर गई है।
विज्ञापन

अयोध्या सरयू के तट से पवित्र जल के साथ प्रारंभ यह यात्रा बस्ती भद्रेश्वरनाथ धाम पर आकर समाप्त हो रही है। अधिकांश श्रद्धालु पूरी कांवड़ यात्रा नंगे पैर पैदल चलकर पूरी कर रहे हैं। बाेझिल कदम, थके बदन के बाद भी श्रद्धालु अपनी यात्रा लगभग पूरी कर रहे हैं। भद्रेश्वरनाथ मंदिर से हाईवे के तिलकपुर शिवमंदिर तक 12 किमी की दूरी में शिवभक्तों का डेरा लगा है। घर-ढाबा, चाय-पान की दुकान, सड़क की पटरिया, फ्लाईओवर की रेलिंग, डिवाइडर के बीच की जगह, अमहट घाट की सीढि़यां, मंदिर, स्कूल के बरामदे और परिसर यह सब शिवभक्तों का ठिकाना बना हुआ है। यहां विश्राम के साथ हर किसी को तेरस मुहूर्त का बेसब्री से इंतजार है। जैसे ही रात में इस मुहूर्त का आगाज होगा शिव भक्त बोल-बम की गूंज करते हुए शिवलिंग की ओर बढ़ चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed