फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News : Crowd of devotees at the door of Bholenath... Abhishek with the water of faith

Basti News: भोले के द्वार पर भक्तों का रेला...आस्था के जल से अभिषेक

Wed, 23 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 23 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Basti News : Crowd of devotees at the door of Bholenath... Abhishek with the water of faith
बस्ती। बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में मंगलवार की आधी रात के बाद से ही जलाभिषेक शुरू हो गया है। बोल बम की गूंज करते हुए मंदिर परिसर में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी में बनाए गए लोहे की गैलरी कांवड़ियों से भर गई है। इसके पीछे भी 10 किमी तक शिवभक्तों को कतारबद्ध होकर चलते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन

आस्था के जल से भोलेनाथ नहलाए जा रहे हैं। भक्तों की तादाद इतनी अधिक हैं कि बुधवार को शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहेगा। मंदिर परिसर से लेकर कांवड़ मार्ग तक हर-हर महादेव और बोल बम की गूंज हो रही है। शिवलिंग पर लगातार जल चढ़ने से गर्भगृह से पानी की अटूट धार चारों तरफ प्रवाहित होने लगी है।
विज्ञापन

जलाभिषेक शुरू होते ही कांवड़ियों का उत्साह बढ़ गया है। स्नान-ध्यान के बाद लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे हैं। मंदिर परिसर का कोना-कोना कांवड़ियों से भरा हुआ है। रात 12 बजे के बाद से ही हर-हर महादेव की गगनभेदी गूंज करते हुए शिवभक्त अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन भी भारी पुलिस बल के साथ चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है। मंदिर के गर्भ गृह में महिला एवं पुरुष पुलिस टीमें तैनात की गई है। शिवभक्तों को जलाभिषेक के तत्काल बाद दूसरे रास्ते से मंदिर से सुरक्षित बाहर निकाल दिया जा रहा है। जबकि मुख्य द्वार से जिकजैक गैलरी के जरिये शिवभक्तों को जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचाया जा रहा है। आधी रात से ही यह व्यवस्था बहाल हो गई है।
प्रशासन का अनुमान है जलाभिषेक करने वालाें की भीड़ बुधवार शाम तक बनी रहेगी इसलिए मंदिर परिसर में आने-जाने का अलग-अलग रास्ता बनाया गया है। ताकि अफरा-तफरी जैसी स्थिति न होने पाए। डारीडीहा के रास्ते प्रवेश करने वाले ज्यादातर कांवड़ियों की मंदिर परिक्षेत्र से बाहर निकलने की व्यवस्था मोहटा घाट की तरफ से की गई है। भद्रेश्वरनाथ समेत आसपास के गांव राजा चक, मोहटा, कृष्णा भगौती, मिश्रौलिया, भूअर, सिविल लाइन, अमहट, फुटहिया, तिलकपुर तक कांवड़ियों का डेरा है। रात 12 बजते ही लोग जलाभिषेक के लिए मंदिर की ओर कूच कर चुके हैं।
कमिश्नर, डीआईजी ने की पुष्प वर्षा : शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुलिस लाइंस सभागार में शासन से हेलीकाॅप्टर भी भेजा गया है। कमिश्नर अखिलेश सिंह और डीआईजी संजीव त्यागी इसमें सवार होकर मंगलवार को कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। अमहट घाट, सिविल लाइंस, डारीडीहा और भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में फूलों की पंखुड़िया ऊपर से बरसाई गई। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का विहंगम दृश्य देख कांवड़िएं निहाल रहे। उत्साह में पूरे मेला क्षेत्र में बोल बम की गूंज होने लगी।
कंट्रोल रूम से की जा रही निगरानी : भद्रेश्वरनाथ में जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा की 24 घंटे निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग पर दो हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसमें नाइट विजन और वायस रिकाॅर्डर की भी क्षमता है। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी कंट्रोल रूम से मंदिर के गर्भगृह से लेकर परिसर और कांवड़ पर नजर बनाए हुए हैं। जहां कमिया दिख रही हैं, वहां तत्काल संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को वायरलेस सूचित करके उसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
इन शिवालयों पर भी जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु : भद्रेश्वरनाथ के अलावा तिलकपुर शिवमंदिर, कड़र नाथ, देवरिया धाम, बरवा धाम आदि शिवमंदिरों पर भी जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।

आधी रात के बाद से यहां भी शिवलिंग का जलाभिषेक होने लगा है। भद्रेश्वरनाथ में शिवभक्तों की अधिक भीड़ के चलते तमाम कांवड़िएं इन्हीं शिवमंदिरों में जलाभिषेक के साथ पूजन-अर्चन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed