{"_id":"687fe12377d340ec150298c7","slug":"basti-news-baby-snakes-were-seen-in-the-kitchen-snake-friend-rescued-them-basti-news-c-207-1-bst1004-140620-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रसोई घर में दिखे सांप के बच्चे, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रसोई घर में दिखे सांप के बच्चे, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Wed, 23 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड के एक मकान में सांप के बच्चे निकलने से अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मकान मालिक सुंद्रेश चौधरी की सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र घनश्याम बाबा ने 12 सांप के बच्चों को रेस्क्यू किया। यह सभी कोबरा प्रजाति के विषैले सांप के बच्चे थे।
जानकारी के अनुसार, कृष्णा नगर वार्ड निवासी इंद्रेश चौधरी के रसोई घर में तीन-चार सांप के बच्चे नजर आए। इन्हें देख भोजन बना रही महिलाएं और परिवार के अन्य लोग डरकर मकान से बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र घनश्याम बाबा ने अनाज रखे डेहरी के नीचे से एक-एक कर 12 सांप के बच्चों को बाहर निकाला तथा रेस्क्यू के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सुंद्रेश चौधरी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी कोबरा प्रजाति का एक सांप मकान में नजर आया था, लेकिन कमरे में ही एक बिल से होते हुए बाहर निकल गया था। घर की महिलाएं व बच्चों सहित परिवार के सदस्य तभी से सहमे हुए थे।