फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti nagar palika relaeted news

सात दशक बाद अधर में पालिका क्षेत्र का विस्तार

Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
basti nagar palika relaeted news
सात दशक बाद अधर में पालिका क्षेत्र का विस्तार
विज्ञापन

1950 में बस्ती को मिला था नगर पालिका का दर्जा
71 वर्ष बाद भी 19.4 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में सीमित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आजादी के बाद वर्ष 1950 में बस्ती तहसील को जिला घोषित किया गया। इसके बाद 19.4 वर्ग किलोमीटर में शहर स्थापित कर नगर पालिका का दर्जा मिला। तब यहां की कुल आबादी करीब 15 हजार थी। शहरीकरण के बाद सड़क व नाली के अलावा पेयजल की व्यवस्था हो गई। छोटे इस नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर ही स्ट्रीट लाइट लगाई गई। करीब सात दशक बीत चुके हैं, मगर पालिका क्षेत्र का विस्तारीकरण नहीं हो सका। हालांकि शहर से सटे तमाम गांव बसे, मगर वहां आज भी शहर जैसी सुविधाएं नहीं हैं। कहीं सड़क है तो नाली नहीं। कहीं न नाली है न सड़क। बस पगडंडी के सहारे आना-जाना होता है।
वर्ष 1971 में बस्ती नगर पालिका का दर्जा पाए शहर की आबादी अब करीब 1.30 लाख हो गई है। सुविधाओं के रूप में संपर्क मार्ग और कुछ मोहल्लों में पेयजल की व्यवस्था की गई। आज भी अपना शहर जलभराव जैसी मूलभूत समस्या से जूझ रहा है। नाले हैं जरूर, मगर इनमें पानी का बहाव है ही नहीं। नतीजतन बिना बारिश के कई मोहल्ले में नालियां जाम हैं। नगर पालिका के ईओ अखिलेश त्रिपाठी कहते हैं कि पालिका के विस्तारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां कैबिनेट में मंजूरी के बाद शहर का विस्तार होगा, मगर कब तक यह बता पाना संभव नहीं है। प्रयास है कि जल्द से जल्द विस्तारीकरण हो। इसके बाद उन क्षेत्रों में जहां नगरीय सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी वहीं पालिका की आय भी बढ़ेगी। क्योंकि तब क्षेत्रफल दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन

69 गांवों को शामिल करने का है प्रस्ताव
पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि शहर के विस्तारीकरण के लिए शहर के आसपास के 58 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें मिश्रौलिया, बड़डांड़, बढ़नी, बड़ेवन, बड़ेरिया खुर्द, बड़ेरिया बुजुर्ग, बघवार, बरगदवा, बैरिया उर्फ बैरिहवां, बरवां, बायपोखर, बेलगड़ी, भद्रेश्वरनाथ, भैंसहिया, भुअर निरंजनपुर, चननी सियरोबास, छिहुलिया, डड़वा, देईपार, दामोदरपुर, डारीडीहा, डिलिया, डिडौहा, घरसोहिया, गिदही खुर्द, हरदिया बुजुर्ग, हवेलिया खास, इटाली पांडेय, जामडीह शुक्ल, जामडीह पांडेय, झलकटिया, जिगिना, जिगनी, करनपुर, खौरहवा, खीरीघाट, खोराखार, लबनापार, लखनौरा, लौकिहवां, लैबुड़वा, महुड़र, मचखीरिया, मंझरिया, मड़वानगर, मनहनडीह, मरवटिया, मेधा, मूड़घाट, मुंडेरवा, नऊवाडांड़, नऊवाडांड़ी, नावच, निबिया, पचौरा, परासी, परसा तकिया, पिपरी, पिपराराम किशुन, रुधौली, संतपुर, सोनबरसा, सुपेलवा, टांगपारा, ऊंची भिटिया, पांडेयडीह, कृष्णा भगौती, दुधौरा, धर्मपुर राजस्व गांव के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed