फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti ki beti wiil do umpiring in cricket in common wealth games

Commonwealth Games : महिला क्रिकेट में अंपायरिंग करेगी बस्ती की बेटी शिवानी मिश्रा, ऐसा रहा सफर..

Sun, 31 Jul 2022 12:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 12:29 PM IST
सार

इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल (कॉमन वेल्थ गेम्स) चल रहे हैं। महिला क्रिकेट में बस्ती की बेटी शिवानी मिश्रा अंपायरिंग करेंगी। बेटी शिवानी की इस उपलब्धि पर शहर के नरहरिया स्टेट परिवार फूले नहीं समा रहा है।

विज्ञापन
basti ki beti wiil do umpiring in cricket in common wealth games
बारबाडोस व पाकिस्तान के बीच हुए महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अंपायरिंग करतीं शिवानी। - फोटो : BASTI

विस्तार

इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू हुए राष्ट्रमंडल खेल (कॉमन वेल्थ गेम्स) में शामिल महिला क्रिकेट में बस्ती की बेटी शिवानी मिश्रा अंपायरिंग करेंगी। वह आईसीसी पैनल की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर, रेफरी व कोच हैं। वह आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल) की तरफ से टी-20 मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला हैं।
विज्ञापन

कॉमन वेल्थ गेम्स में भाग लेने के लिए शिवानी मिश्रा इंग्लैंड में हैं। 29 जुलाई की रात बारवाडोस व पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच में उन्होंने अंपायरिंग भी की है। इसके अलावा वे सभी 16 मैचों में फील्ड अंपायर, रेफरी व थर्ड अंपायर की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन


बेटी शिवानी की इस उपलब्धि पर शहर के नरहरिया स्टेट परिवार फूले नहीं समा रहा है। इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मांग पर आईसीसी ने 2022 के कॉमन वेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को शामिल करने की अनुमति दी। इस प्रतियोगिता में भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान के साथ तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। कप्तान हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम कॉमन वेल्थ गेम्स के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। इस गेम में 72 देशों के खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नरहरिया स्टेट में स्व. शक्ति पांडेय के घर 14 जनवरी 1973 को जन्मी शिवानी मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा जीजीआईसी बस्ती में हुई। बतौर एथलीट, स्कूल से अपना खेल कॅरियर शुरू किया। क्रिकेटर भाई कामाख्या के साथ मैदान पर क्रिकेट खोला करती थीं। बाद में क्रिकेट को कॅरियर के तौर पर अपना लिया। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ दोहा कतर में पिछले कुछ वर्षों से रह रही हैं। कतर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़कर काम कर रही हैं।


आईसीसी से 2019 में मिली थी अंपायरिंग की मान्यता
कतर क्रिकेट एसोसिएशन के साथ काम करने वाली शिवानी मिश्रा को 2019 में आईसीसी ने अंपायर के रूप में मान्यता दी। वह लेवल थ्री की कोच, लेवल टू की अंपायर व आईसीसी मैच रेफरी हैं। एशिया कोच एजुकेटर के तौर पर भी कार्यरत हैं। उन्होंने कुवैत व कतर के बीच खेले गए आईसीसी क्वालीफायर टी 20 मैच में बतौर आईसीसी फील्ड अंपायर के तौर पर काम किया और आईसीसी के मेंस क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनीं। 2019 से 2021 के बीच उन्होंने 11 टी-20 मैचों में अंपायरिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed