फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti ganna news

गन्ना तौल न होने से खफा किसानों ने लगाया जाम

Tue, 21 Jan 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
basti ganna news
बस्ती के राम जानकी मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BASTI
गन्ना तौल न होने से खफा किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लारा में स्थित रुधौली चीनी मिल का ऊंजी ए क्रय केंद्र पर तौल न होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह दस बजे किसान राम जानकी मार्ग पर सैनिया लारा गांव के सामने गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली को बीच सड़क पर खड़ा कर रास्ता जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि उनका गन्ना दस-दस दिन तक नहीं तौला जा रहा है। मौके पर पहुंचे दुबौलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक ने किसानों को समझा बुझाकर्र करीब 11 बजे जाम हटवाया।

किसानों का आरोप है कि मंगलवार सुबह उक्त केंद्र पर जब गन्ना तौल कराने पहुंचे तो उन्हें यह कहते हुए तौल से मना कर दिया गया कि उनका गन्ना सूूखा हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि पर्ची तो आ रही है, मगर गन्ना तौल नहीं हो पा रहा है। ऊंजी ए लारा केन्द्र के कांटा बाबू गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि ट्रांसपोर्ट की समस्या एवं बारिश की वजह से तौल बाधित हुई है। बैरागल गांव के किसान गोपाल ने बताया कि दस दिनों से क्रय केंद्र पर तौल नहीं हो रहा है। गन्ना सूख रहा है। ग्राम रमवापुर निवासी किसान शिवराम चौधरी ने कहा कि दिन-रात रखवाली कर गन्ने की फसल उपजाई गई, लेकिन मिलों की लापरवाही के चलते बिक्री नहीं हो पा रही है। इसी गांव के किसान दीनानाथ चौधरी ने कहा कि बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। बैरागल के मयाराम ने कहा कि एक ट्राली गन्ना तौल कराने में दस दिन लग जा रहे हैं। क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed