{"_id":"69c583aa531d0b8bdb08a1e9","slug":"basti-challenger-defeated-medical-college-team-by-57-runs-basti-news-c-207-1-bst1005-155586-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती चैलेंजर ने मेडिकल कॉलेज की टीम को 57 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती चैलेंजर ने मेडिकल कॉलेज की टीम को 57 रन से दी शिकस्त
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज बस्ती और बस्ती चैलेंजर के बीच मैच खेला गया। जिसमें बस्ती चैलेंजर ने शानदार प्रदर्शन कर मेडिकल कॉलेज को 57 रनों से हरा दिया। मैच में चौके-छक्के खूब लगे।
निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में बस्ती चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती चैलेंजर ने 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 313 रन का स्कोर बनाया।
कप्तान विकास चौधरी ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 121 रन बनाए। आदर्श पांडेय ने 66 रन, सौरभ पाल ने 45 और मोहम्मद आमिर ने 35 रनों की पारी खेली।
मेडिकल कॉलेज बस्ती की ओर से अंजनी मिश्रा ने तीन विकेट झटके। शिवम यादव और विनय चौधरी ने एक-एक विकेट लिए। 313 रनों के जवाब में उतरी मेडिकल कॉलेज बस्ती की टीम 256 रन ही बना पाई और यह मुकाबला 57 रन से हार गई। टीम की ओर से अमन जायसवाल ने 73 रन, अंजनी मिश्रा ने 72 और अमन राजभर ने 36 रनों की पारी खेली। संवाद