फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Barricading on the highway... vehicles stopped at various places

Basti News: हाईवे पर बैरिकेडिंग... जगह-जगह रोके गए वाहन

Mon, 22 Jan 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Barricading on the highway... vehicles stopped at various places
बस्ती। बस्ती से अयोध्या तक हाईवे पर जगह- जगह बैरिकेडिंग की गई है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस का पहरा है। इस राह से गुजरने वाले एक- एक वाहन पर कड़ी निगरानी है। हाईवे के रास्ते शहर में प्रवेश करना हो या कस्बे में हर जगह लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। राह बंद होने से कुछ लोग लखनऊ में भी फंसे हुए हैं। अयोध्या की ओर से आने वाले दूध, ब्रेड आदि आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति करने वाले वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे आमजन की समस्याएं बढ़ गई है।
विज्ञापन

हाईवे पर फुटहिया के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। यहां पहुंचने वाले लोकल वाहनों को टांडा की ओर डायवर्ट कर दिया जा रहा है। इससे जिन्हें कप्गानगंज, हर्रैया आदि जगहों पर जाना है उन्हें कठिनाई हो रही है। अतिथि श्रद्धालुओं को ही अयोध्या तक जाने दिया जा रहा है। रविवार को दोपहर तक इस तरह की समस्या सामने आई। मामला जब पुलिस उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो लोकल यात्रियों को सहूलियत मिलने लगी।
विज्ञापन

पूछताछ में संतोषजनक जवाब देने पर लोगों को आने- जाने दिया जा रहा था। आईजी आरके भारद्वाज के निर्देश पर शव वाहनों को भी अयोध्या सीमा में प्रवेश की छूट दी गई। आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति हाईवे से जुड़े कस्बों और बाजारों में बाधित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास काॅलोनी के रहने वाले संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि वह रविवार को लखनऊ से बस्ती लौट रहे थे। बाराबंकी से उन्हें डायवर्ट कर गोंडा की ओर भेजा गया। गोंडा पहुंचने पर उन्हें शहर में प्रवेश नहीं मिला तो वह वापस लखनऊ लौट गए। दूध कारोबारी रमा शंकर ने बताया कि दो दिन से अयोध्या जनपद से दूध की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दुकान का स्टॉक खाली हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed