फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   barricading at every places

ब्लॉकों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जगह-जगह लगाए गए बैरिकेडिंग

Fri, 16 Apr 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
barricading at every places
सदर ब्लाक पर नामाकंन के लिए किया गया बैरीकेंटिंग । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BASTI
ब्लॉकों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जगह-जगह लगाए गए बैरिकेडिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ब्लॉक में नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्लॉकों में सुरक्षा के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के बीच प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि न्याय पंचायतवार 12 काउंटर बनाए गए हैं। इन पर प्रधान, बीडीसी व सदस्य पद के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण उम्मीदवार के साथ सिर्फ प्रस्तावक को ही अंदर दाखिल होने की इजाजत मिलेगी। सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। भीड़ लगाने और जुलूस निकालने पर संबंधित प्रत्याशियों पर कार्रवाई की जाएगी। आरओ रंजित कुमार ने बताया कि सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। गौर प्रतिनिधि के अनुसार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व हर्रैया एसडीएम नंदकिशोर कलाल ने ब्लॉक परिसर में स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि भीड़भाड़ नहीं लगनी चाहिए। कुल 13 काउंटर बनाए गए हैं। जहां प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सीओ शेषमणि उपाध्याय ने प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को निर्देश दिया कि सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार न्याय पंचायत के अनुसार 10 काउंटर बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। प्रभारी बीडीओ सुनील कुमार आर्य ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए ही नामांकन कराया जाएगा। थानाध्यक्ष पुरानी बृजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed