{"_id":"6941aed1ea0efe5deb000f1c","slug":"barauni-clone-13-and-vaishali-express-arrived-10-hours-late-causing-trouble-for-passengers-basti-news-c-207-1-bst1006-149596-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बरौनी क्लोन 13 और वैशाली एक्सप्रेस 10 घंटे देर से आई, यात्रियों की सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बरौनी क्लोन 13 और वैशाली एक्सप्रेस 10 घंटे देर से आई, यात्रियों की सांसत
विज्ञापन
ट्रेनों के इंतजार में बस्ती स्टेशन पर रही यात्रियों की जबरदस्त भीड़।संवाद
बस्ती। भीषण ठंड में रेल सफर यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। रोजाना एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। यात्रियों को शीतलहर में प्लेटफाॅर्म पर समय बिताना पड़ रहा है।
मंगलवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली बरौनी क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 13 घंटे तो वैशाली एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से बस्ती स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों को कई घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा है। इसके चलते यात्री अपनी यात्रा को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं। पूरा दिन स्टेशन परिसर और प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की खचाखच भीड़ रही। पूछताछ काउंटर पर हमेशा यात्री ट्रेनों की जानकारी लेते देखे गए। ट्रेनों के निरस्त होने से तमाम यात्रियों को मजबूर होकर अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी। वहीं तमाम ट्रेनों के लेट होने से सफर करने वाले यात्रियों को ठंड के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रेलवे समय सारिणी के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। उनमें बरौनी-क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 4:57 बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंचने का समय निर्धारित है। लेकिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 13 घंटे की देरी से चल रही है।
जिससे यह ट्रेन शाम को 6:30 बजे बस्ती स्टेशन पहुंची। जबकि वैशाली डाउन एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 7:45 बजे आने का समय है। लेकिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10 घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन शाम को 6 बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंची।
इसके अलावा जो अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। उनमें दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ढाई घंटे, सहरसा-जनसाधारण एक्सप्रेस 2 घंटे, अयोध्या-भटनी पैसेंजर 4 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 4 घंटे, गोरखधाम-सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस 12 घंटे, ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 3:30 घंटे, बाघ एक्सप्रेस 2 घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 8 घंटे की देरी से चल रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को ब्लॉक व कोहरे के चलते लेट होना पड़ रहा है।