फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Barasa Sawan Jhoom ke

झूमकर बरसा सावन, लोगों ने ली राहत की सांस

Thu, 21 Jul 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Barasa Sawan Jhoom ke
बरसा सावन झूमके, 24 घंटे के भीतर अच्छी बारिश के आसार
विज्ञापन

बस्ती। लंबे इंतजार के बाद जिले में सावन झूम कर बरसा। इससे धान की फसल को जहां संजीवनी मिली वहीं, जन जीवन को काफी राहत मिला। बुधवार दोपहर बाद से बारिश शुरू हुई जो शाम तक होती रही। जिले में करीब 25 से 30 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस बीच अधिकतम तापमान लुढ़क गया जिससे इससे जिले का मौसम सुहाना हो गया।
बारिश के बाद 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत देने का कार्य किया वहीं खरीफ फसलों के लिए यह अमृत समान है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञानियों ने बताया कि बारिश के बाद धान की पौध को विकसित होने के लिए अनुकूल मौसम मिलेगा। इससे फसल बढ़िया होगी। जिले में एक लाख तीस हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती प्रस्तावित है। बारिश न होने के कारण किसान धान की रोपाई को लेकर खासे चिंतित थे। जिन किसानों ने रोपाई कर दिया है वे पौधे सूखने और उनके विकास अवरुद्ध होने से परेशान थे। जमीनों में नमी न होने के कारण उनमें दरार पड़ रही थी। ऐसे हालात में किसानों को लागत डूबने की चिंता खाये जा रही थी। बुधवार बूंदाबांदी से बारिश का आगाज हुआ। जो शाम होते-होते मूसलाधार बारिश में बदल गई। किसान रामभवन चौधरी ने बताया कि काफी देर से इंद्रदेव मेहरबान हुए हैं। अब फसल बढ़िया विकास करेगी। बारिश के कारण लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मध्यम से तेज बारिश का अनुमान
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे में मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं तापमान कम होने से वातावरण ठंडा होगा। इससे प्राकृतिक रुप से धान की पौध को पोषण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed