{"_id":"67cde4dea6e06fd8650a3f10","slug":"bar-operator-and-manager-were-running-a-bar-under-the-guise-of-a-restaurant-and-were-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133229-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेस्त्रां की आड़ में चला रहे थे बार संचालक और मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेस्त्रां की आड़ में चला रहे थे बार संचालक और मैनेजर गिरफ्तार
Mon, 10 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के एक चर्चित होटल-रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के शराब परोसा जा रहा था। होटल में खाना खा रहे अन्य लोगों ने आपत्ति की तो आरोप है कि संचालक और मैनेजर उनसे विवाद करने लगे।
उसी दौरान पहुंची पुलिस ने वहां का माहौल देखा तो दंग रह गई। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि वहां पर ऐसा माहौल पाया गया, जिससे स्पष्ट हो रहा था कि वहां शराब पिलाई जाती है। कुछ गिलास में शराब भी मिली है। बिना लाइसेंस के शराब परोसने व ग्राहकों से विवाद करने के आरोप में संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर के आसपास हाईवे के किनारे के ज्यादातर होटल-रेस्टोरेंट में शाम होते ही शराब के शौकीनों का जमावड़ा लग जाता है। देर रात तक वहां पार्टियां होती रहती हैं। इसके बाद नशे में धुत लोग अक्सर किसी न किसी से विवाद करते हैं। रविवार को भी शिकायत मिली तो सीओ सिटी के नेतृत्व में कोतवाल राना देवेंद्र प्रताप सिंह की टीम जांच करने पहुंची तो वहां का माहौल शिकायत के अनुरूप मिला।
विज्ञापन
कोतवाल के मुताबिक टोल प्लाजा के पास स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में सघन चेकिंग के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर उसके मालिक ध्रुवेन्द्र मिश्रा उर्फ वैभव मिश्रा व मैनेजर अविनाश शुक्ला निवासीगण पड़री थाना वाल्टरगंज होटल में बैठाकर कुछ लोगों को शराब पिला रहे थे।
होटल में बैठकर खाना खाने वाले अन्य लोग ने मना किया तो संचालक व मैनेजर मारपीट पर उतारू होने लगे। उन लोगों के पास शराब पिलाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।