{"_id":"586d37094f1c1bdd69159062","slug":"bansi-road-jams-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक जाम रहा बांसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक जाम रहा बांसी रोड
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मानिकचंद्र मे लोगो ने बस्ती बांसी मार्ग को किया जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकचंद चौराहे के पास स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला न खुलने से झुंझलाए ग्राहकों ने बांसी रोड पर जमकर हंगामा किया। इंतजार से आजिज आए तमाम ग्राहकों ने सड़क पर आकर यातायात बाधित कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटाया जा सका।
एसबीआई पुरैना के लिंक ब्रांच से जुड़े ग्राहक सेवा केंद्र मानिकचंद पर बुधवार सुबह 9 बजे से ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। 11 बजे तक जब शटर नहीं खुला तो गुस्साए ग्राहक रोड पर आ गए। सूचना मिलते ही वाल्टरगंज थाने की पुलिस वहां पहुंची लेकिन लोग रोड से नहीं हटे। पुलिस की काफी जद्दोजहद के बाद भी जब जाम नहीं खुला और वाहनों की लंबी लाइन लग गई तो अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद जाम हटाया जा सका। केंद्र के व्यवसायिक प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश के अनुसार बैंक से रकम नहीं मिल पाई थी, इसलिए वह ग्राहक सेवा केंद्र समय से नहीं पहुंच सके।