फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Band-baaja-baraat from Devuthani Ekadashi

Basti News: देवउठनी एकादशी से बैंड-बाजा-बरात

Thu, 23 Nov 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Band-baaja-baraat from Devuthani Ekadashi
शहर में आज 150 शादियां होनी प्रस्तावित
विज्ञापन

पर्किंग की सुविधा न होने से सड़कों पर लगेगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। त्योहारों के बाद अब लोग लगन की तैयारी में जुट गए हैं। पांच महीने बाद भगवान विष्णु 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर योग निंद्रा से जागृत होंगे। चातुर्मास का समापन होगा। तुलसी शालिग्राम विवाह के साथ लगन मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी। 23 नवंबर को ही शहर में करीब 150 शादियां होनी प्रस्तावित हैं। इस दिन शहर में धूम धड़ाका होना तय है। लगन शुरू होते ही शहरवासियों को फिर जाम की चिंता सताने लगी है।



शहर क्षेत्र के मैरिज हालों में पार्किंग की सुविधाएं न मिलने से जाम की मुसीबत खड़ी होगी। शादी का शुभ मुहूर्त 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक बन रहा है। इस दौरान करीब 10 दिन शादी का मुहूर्त है। शादियों के कारण शहर की ज्यादातर सड़कों पर जाम बना रहता है। शहर में पांडेय बाजार, पुरानी बस्ती, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, ब्लॉक रोड, मालवीय रोड, कंपनी बाग, गांधीनगर जगहों पर कई बड़े मैरिज हाल स्थित हैं। जहां शादियां धूम धड़ाके के साथ आयोजित होती हैं। लगन के समय यहां हर दिन शादियों के आयोजन होते रहते हैं। मगर, पार्किंग की सुविधा न होने के कारण बरातियों व मेहमान जहां जगह मिली, वहीं वाहन पार्क कर कार्यक्रम में शामिल हो लेते हैं।
विज्ञापन


यदि किसी मैरिज हाल में पार्किंग की सुविधा है तो वहां गिने चुने वाहन की पार्क हो सकते हैं। जबकि यह जिम्मेदारी मैरिज हाल संचालकों की है कि वह क्षमतानुसार बुकिंग लें और इसी के अनुसार पार्किंग की सुविधा प्रदान करें। मगर, अब तक इस तरह की कोई भी सुविधा मैरिज हाल संचालकों की ओर से नहीं दी जा रही है। मध्यम वर्ग की शादियों में 500 से 800 मेहमान शामिल होते हैं तो उच्च वर्ग के समारोह में यह संख्या 1000 से ऊपर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




...

गली-मोहल्ले में दर्जनभर से अधिक मैरिज हॉल



शहर के गली-मोहल्ले तक में मैरिज हाल संचालित किया जा रहे हैं। बेलवाडाड़ी, सिविल लाइंस, धर्मशाला रोड, ब्लॉक रोड, बड़ार मोहल्ला, कटरा, रौतापार, मालवीय रोड पर बैंक के बगल में। उक्त इलाकों में मैरिज हाल गली में भी हैं।

...



सोने-चांदी की खरीद में आई तेजी

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के प्रोपराइटर मनीष अग्रवाल ने बताया कि 23 नवंबर के लिए खास तौर पर खरीदार आ रहे हैं। धनतेरस में लोगों की खरीदारी त्योहार को लेकर थी, लेकिन अब लगन को देखते हुए लोग भारी और हल्के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं।



...

यह हैं नवंबर दिसंबर की प्रमुख लगन



पं. देवस्य मिश्र ने बताया कि नंबर में 23, 24, 27, 28 व 29 और दिसंबर में तीन, चार, सात, आठ, नौ तिथियों पर विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इन तिथियों में ही ज्यादातर वैवाहिक आयोजन होंगे। उक्त तिथियों पर शहर में करीब 500 वैवाहिक आयोजन होंगे।


...



- मैरिज हालों में पार्किंग न होना एक बड़ी समस्या है। मगर, जाम का एक प्रमुख कारण यह भी है कि मैरिज हाल संचालक सड़क तक सजावट कर देते हैं। इससे आवागमन बाधित हो जाता है।

-ओंकार नाथ मिश्र, नगर



...

- शहर में पिछले पांच साल में मैरिज हाल की संख्या दोगुनी हो गई है। शादियों के समय आमजन को जाम से जूझना पड़ता है।



इरशाद अहमद, गड़गोड़िया

...



शहर में शादी के समय घंटों जाम लगता है। समस्या तब अधिक होती है जब अस्पताल व स्टेशन रोड पर घंटों जाम लग जाता है।

ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, बभगांवा



...

हमारे मोहल्ले में मैरिज हाल गली में संचालित किया जाता है। इससे शादी वाले दिन मोहल्ले के लोगों का आवागमन रुक जाता है।



सतीश, रौता चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed