{"_id":"60748b118ebc3e5903546fe2","slug":"ban-on-travel-without-masks-in-roadways-buses-basti-news-gkp391792818","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बसों में बिना मास्क यात्रा पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बसों में बिना मास्क यात्रा पर प्रतिबंध
विज्ञापन

बस्ती। परिवहन निगम की ओर से सभी विभागीय अधिकारियों को यात्रियों को कोरोना से अलर्ट करने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सभी बस स्टेशनों पर वीडियो-ऑडियो के अलावा लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा है। बिना मास्क के यात्रा न कराए जाने की हिदायत दी गई है।
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परिवहन निगम ने यह कदम उठाया है। निगम के प्रधान प्रबंधक धीरज साहू ने सभी बस स्टेशन पर बचाव संबंधी होर्डिंग, पोस्टर और फलैक्स लगाने का निर्देश देते हुए सभी बस स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा है। इसके तहत बस स्टेशन परिसर में यात्रियों से एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने और अनिवार्य तौर पर मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है। सभी बस अड्डों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करना अनिवार्य कर दिया गया है।
यात्रा के दौरान सभी चालकों-परिचालकों के साथ ही यात्रियों को मास्क लगाना और हाथ सेनेटाइज करना जरूरी कर दिया गया है। बस स्टेशन पर स्थापित साउंड बाक्स अथवा लाउड स्पीकर से कोरोना से बचाव संबंधी प्री-रिकार्डिंग अपील लगातार प्रसारित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में बस्ती डिपो के एआरएम आरपी सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव संबंधी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।