फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bakrid on 29th, ban on sacrifice of banned animals

Basti News: बकरीद का पर्व 29 को, प्रशासन अलर्ट, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रहेगी पाबंदी

Thu, 22 Jun 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bakrid on 29th, ban on sacrifice of banned animals
बस्ती। जनपद में बकरीद का पर्व 29 जून से 3 दिनों तक मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने आम लोगों से अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। डीएम और एसपी ने यहां की परंपराओं का स्मरण कराते हुए लोगों से एक साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपेक्षा जताई है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान तथा नगर क्षेत्र में नगर पंचायतें साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगी। कहा कि खुले में कुर्बानी न की जाए। टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। यदि भ्रामक सूचना मिले तो स्थानीय प्रशासन को तत्काल उपलब्ध कराया जाए। एसपी ने कहा कि शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी से आमजन को भी अवगत कराया जाए। पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों अलर्ट रहे। एडीएम कमलेश चंद ने कहा कि निर्धारित स्थान पर ही नमाज अता की जाएगी। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए। इस मौके पर सीओ आलोक प्रसाद, फूलचंद श्रीवास्तव, मोहम्मद हनीफ, जहीर अंसारी, राजकुमार पांडेय, सरदार जगबीर सिंह, इमरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed