फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   badri president, shshi became mahamantri

बद्री अध्यक्ष, शशि महामंत्री बने

Mon, 16 Apr 2018 11:40 PM IST
basti
basti Updated Mon, 16 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
badri president, shshi became mahamantri
चुनाव के बाद खुशी जताते पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पर पर बद्री प्रसाद दूबे तो महामंत्री पद पर शशि प्रकाश शुक्ल के सिर जीत का सेहरा बंधा। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अजय प्रताप सिंह और शिव नरायन पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार पांडेय और सुनील कुमार सिंह ने विजय दर्ज कराई। देर शाम परिणाम घोषित होते ही समर्थक खुशी से झूमने लगे। जैसे ही विजयी प्रत्याशी मतगणना स्थल से बाहर आए समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। 
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले तो मतदाता धीरे-धीरे पहुंचे, मगर दस बजे के बाद यहां मतदाताओं की लाइन लग गई। मतदान समाप्त होने के ढाई बजे तक हुए मतदान में 762 में से 701 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। घंटे भर के भीतर ही परिणाम आने लगा। करीब छह बजे सभी मत गिन लिए गए और चुनाव अधिकारी ने विजयी पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। 
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के पांच कोणीय मुकाबले में बद्री प्रसाद दूबे ने 288 मत प्राप्त किया, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र शंकर श्रीवास्तव को 135 मत मिले। बद्री ने 153 मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया। महामंत्री पद पर शशि प्रकाश शुक्ल ने 240 मत प्राप्त किए जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश सिंह को 197 मत मिले। शशि 43 मत से विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अजय प्रताप सिंह ने 327 और शिव नरायन पांडेय 270 मत प्राप्त कर विजयी हुए। उपाध्यक्ष के दो पद पर अजय कुमार पांडेय को 464 तो सुनील कुमार सिंह 366 मत पाकर विजयी रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर अरविंद कुमार दूबे ने 500 मत प्राप्त किया, इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पावेंद्र नाथ पुरी को 187 मत से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार 352 मत प्राप्त किए, इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिद्धार्थ गौतम 334 मत पाए। संयुक्त सचिव के तीन पदों पर पवनसुत ओझा 537, आत्मा प्रसाद 470 व दुर्गा प्रसाद उपाध्याय को 447 मत मिले। ये तीनों लोग विजयी घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह ने शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए सहयोगियों और अधिवक्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed