फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   badhegi thand

बारिश से बढ़ी मुसीबत, आज से धूप की उम्मीद, बढ़ेगी ठिठुरन

Thu, 09 Jan 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
badhegi thand
महराजगंज में ठंड के कारण तहसील में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। - फोटो : BASTI
आज से धूप की उम्मीद, मगर बढ़ेगी ठिठुरन
विज्ञापन

बस्ती। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण अस्तव्यस्त हुए मौसम के अब पटरी पर आने का अनुमान है। बुधवार से दो दिन बारिश व बूंदाबांदी का दौर बृहस्पतिवार रात तक बीत चुका है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि शुक्रवार को धूप खिलेगी लेकिन रात में कड़ाके की ठंड होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसके सात व आठ डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि दिन में धूप होने से अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की उम्मीद है।
बुधवार रात जिले के विभिन्न हिस्से में रुक-रुककर कई बार बारिश होती रही। बृहस्पतिवार सुबह भी आसमान में बादल घिरे रहे। पांच से आठ किमी प्रतिघंटे की गति से सर्द हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर कायम रहा। आचार्य नरेद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार से रविवार के बीच मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

फसलों पर विपरीत असर
कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि कहीं बरसात ज्यादा हुई तो गेहूं और अन्य फसलों पर संकट होगा। सरसों, मटर मसूर जैसी तिलहनी व दलहनी फसलों को फूल झड़ने से नुकसान हुआ। पानी से आलू पर दोहरा असर होगा। पाला से तो निजात मिलेगी लेकिन दाने बढ़ने की प्रक्रिया बाधित होगी और जलभराव हुआ तो फसल चौपट भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed