फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Babhnan railway station's level crossing gate remained closed for 10 hours.

Basti News: 10 घटे बंद रहा बभनान रेलवे स्टेशन का समपार फाटक

Sat, 27 Jun 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Babhnan railway station's level crossing gate remained closed for 10 hours.
मरम्मत के चलते बभनान में बंद रहा समपार फाटक-संवाद
बभनान। रेलवे स्टेशन बभनान के पश्चिम समपार फाटक के पास डाउन लाइन और गेट के मरम्मत के चलते दिन में करीब 10 घंटे फाटक बंद रहा। जिससे राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए करीब 10 किलोमीटर का चक्कर लगा कर रेलवे गेट संख्या 224 से रेलवे लाइन को पार करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को बभनान के पश्चिमी समपार फाटक संख्या 223 पर डाउन लाइन और गेट की मरम्मत के चलते सुबह करीब आठ बजे गेट को बंद कर दिया। गेट बंद होने के बाद पहले तो कुछ देर तक राहगीर गेट खुलने का इंतजार करते रहे। बाद में मरम्मत कार्य के चलते गेट बंद होने की जानकारी हुई तो वे बभनान के करणपुर महिला डिग्री कॉलेज होते हुए रेलवे गेट संख्या 224 से रेल लाइन पार किया और अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बी प्रजापति ने बताया कि डाउन लाइन की मरम्मत के चलते समपार फाटक की ओवरहालिंग के चलते ट्रेनों को काशन पर चलाया गया। गेट पूरी तरह से बंद रहा। शाम को छह बजे गेट खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed