{"_id":"677188a79797b68b7408127a","slug":"baba-nagendra-of-ayodhya-showed-katappa-the-sky-in-five-minutes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129575-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अयोध्या के बाबा नागेंद्र ने कटप्पा को पांच मिनट में दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अयोध्या के बाबा नागेंद्र ने कटप्पा को पांच मिनट में दिखाया आसमान
Sun, 29 Dec 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
पोखरा बाजार मे चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाते पहलवान
पोखरा बाजार में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। पोखरा बाजार में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। रविवार को बिहार, यूपी, उत्तराखंड, बलिया, बनारस, गोरखपुर, बिहार, कलियर शरीफ समेत तमाम जगहों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया।
कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पोखरा बाजार उपेंद्र सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। पहला मुकाबला चंबल घाटी से आए पहलवान मनोज कुमार व मेलहवा से आए पहलवान योगेंद्र के बीच हुआ। मनोज कुमार विजयी रहे। दूसरा मुकाबला चंबल से आए कटप्पा व अयोध्या से आए बाबा नागेंद्र के बीच हुआ। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा है। बाबा नागेंद्र ने पांच मिनट में ही कटप्पा को धूल चटा दी।
तीसरा मुकाबला राजेश व गूंगा पहलवान के बीच हुआ। राजेश ने कई बार गूंगा पहलवान को चित करने का प्रयास किया। मगर, वह सफल नहीं हो पाए। उसके बाद गूंगा पहलवान ने अखाड़े में तहलका मचा दिया। पांच मिनट में ही राजेश को कई पटखनी दे दी। इस रोमांचक मुकाबले में गूंगा पहलवान नेपाल विजयी रहे। चौथा मुकाबला नेपाल के शंकर थापा व हिमाचल के ठाकुर पहलवान के बीच हुआ। शंकर थापा ने कई बार ठाकुर पहलवान को पटखनी दी। इस मुकाबले में शंकर थापा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इसके अलावा दूरदराज से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। कुश्ती के आयोजक अंतरराष्ट्रीय पहलवान नितिन बाबा ने बताया कि इस नए और आधुनिक दौर में अब कुश्ती पहलवानी छोड़ लोग बॉक्सिंग व कुंगफू कराटे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसीलिए इस पुरानी परंपरा को जीवित रखने के लिए हर वर्ष इस कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है।
इस मौके पर शशिकांत उपाध्याय, मनोज पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, बुद्धेश सिंह ग्राम प्रधान पोखरा, रविन्द्र सिंह, राज किशोर तिवारी, मनोज तिवारी, महेंद्र सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।