Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ayushman Jan Arogya Mandir will be opened in urban areas.

Basti News: नगरीय क्षेत्रों में खुलेंगे आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर

Tue, 18 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 18 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Jan Arogya Mandir will be opened in urban areas.
बस्ती। जिले के नगरीय क्षेत्रों में आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर खुलेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर मोहल्ले वासियों को सहूलियत मिलेगी। यहां एमबीबीएस डॉक्टर समेत स्टाफ नर्स की तैनाती होगी। ओपीडी जैसी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

मरीजों की सहूलियत के लिए शहरी क्षेत्र में 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जिनमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने की तैयारी है। यह सेंटर खुलने के बाद गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण, परिवार नियोजन और कुपोषित बच्चों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर एक-एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। शहर में बनने वाले दो आरोग्य मंदिर दिसंबर में चालू कर दिए जाएंगे। बाकी 10 नगरीय क्षेत्रों में अस्पताल के लिए भवन तलाशे जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शासन के आदेश पर पालिका क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कराने के मकसद से आरोग्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल शहरी क्षेत्रों में ही आरोग्य मंदिर तैयार किए जाएंगे। नगर पालिका परिषद बस्ती में तुर्कहिया और पुराना डाकखाना सिविल लाइन में केंद्रों की स्थापना की जानी है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक शहर में चार आरोग्य मंदिर संचालित हैं। जहां एमबीबीएस डॉक्टर सेवा दे रहे हैं।
इसके अलावा दो नये सेंटर खोलने के लिए तैयारी की जा रही है। जिनमें पेटिंग, फर्नीचर, मेडिकल उपकरण की व्यवस्था कराई जा रही है, जो दिसंबर तक चालू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन आरोग्य मंदिरों के तैयार होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा, लोगों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर की जाएगी।
किराए के भवन में बनेंगे आरोग्य मंदिर: शहरी क्षेत्र के जिला समन्वयक सच्चिदानंद चौरसिया के अनुसार, ये आरोग्य मंदिर किराए के भवन में स्थापित किए जाएंगे। जिसमें सभी सुविधा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। भवन की खोजबीन की जा रही है। कुछ जगहों पर भवन मिल चुके हैं।

यहां बनेंगे सेंटर, होगी सहूलियत : नगर पालिका बस्ती क्षेत्र और नगर पंचायत भानपुर में दो-दो जबकि नगर पंचायत गनेशपुर, मुंडेरवा, रुधौली, बनकटी, गायघाट, कप्तानगंज, हर्रैया, बभनान और नगर में एक-एक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। ­
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed