{"_id":"624b24c9f7e462417321bfa9","slug":"ayushman-card-making-compain-start-on-6-basti-news-gkp4321912144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान छह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान छह से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान कल से
बस्ती। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक बार फिर छह अप्रैल से विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान राशन लेने के लिए कोटे की दुकानों पर आने वाले अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। यह अभियान 22 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों के अलावा स्वयं सहायता समूहों से भी मदद ली जाएगी।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत सभी अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया गया है। अंत्योदय कार्ड धारक परिवार के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। कार्ड धारक परिवार को एक साल में पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह उपचार सभी सरकारी व योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध है। 23 जुलाई 2021 को प्रदेश शासन ने शासनादेश जारी कर अंत्योदय कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में शामिल किया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएमजेएवाई की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 30 मार्च 2022 तक प्रदेश में मात्र 14 प्रतिशत लाभार्थियों का ही कार्ड बन सका है। शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के लिए एक बार फिर अभियान शुरू किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के नोडल ऑफिसर डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से मदद लेने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग से संपर्क किया जा रहा है। कार्ययोजना तैयार कर अभियान की शुरूआत छह अप्रैल को की जाएगी।
जिले में हैं 3.5 लाख लाभार्थी
जिले में अंत्योदय योजना में 88 हजार परिवारों के लगभग 3.5 लाख लाभार्थी शामिल हैं। इन सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इससे पूर्व 16 सितंबर 2021 से 30 सितंबर 2021 तक अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान संचालित किया गया था। उस अभियान में 22 हजार कार्ड बनाए गए थे। जिले में अब तक 46 हजार अंत्योदय लाभार्थियों का कार्ड बनाया जा चुका है। यह लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
विज्ञापन
राशन कार्ड व आधार है जरूरी
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अंत्योदय राशन कार्ड व लाभार्थी का आधार कार्ड होना जरूरी है। इसकी सहायता से योजना से आच्छादित किसी अस्पताल, कामन सर्विस सेंटर या विशेष कैंप में अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। योजना का बिना समय नष्ट किए लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड का होना जरूरी है।