{"_id":"6960080258f5641a92007f05","slug":"ayushman-11-thousand-elderly-people-benefited-basti-news-c-207-1-bst1005-150869-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान : 11 हजार बुजुर्गों को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान : 11 हजार बुजुर्गों को लाभ
Fri, 09 Jan 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में चले अभियान में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति में तेजी दिखी गई है। एक माह में 11 हजार से अधिक बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किए गए हैं। इसी के साथ प्रदेश में अभियान के तहत बनाए गए कार्ड के मामले में बस्ती 14वें पयदान पर है। वहीं 506 लोगों का कार्ड नहीं बन पाया था, ये लंबित हैं।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत 25 नवंबर से 25 दिसंबर 2025 तक गांवों में कैंप आयोजित किए गए। इसमें 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का कार्ड बनाना था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1187 ग्राम पंचायतों में आयोजित कैंप में पंचायत सहायक, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और सीएचओ की मदद से गांवों के 11 हजार 896 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। समाज कल्याण विभाग के अनुसार, जिले में 70 साल से अधिक आयु वर्ग वाले करीब 75 हजार से अधिक बुजुर्ग हैं। संवाद