Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ayodhya filled with the crowd of Maha Kumbh... movement of devotees till the cantonment

Basti News: महाकुंभ की भीड़ से भर गई अयोध्या... छावनी तक श्रद्धालुओं की हलचल

Tue, 25 Feb 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya filled with the crowd of Maha Kumbh... movement of devotees till the cantonment
अयोध्या फ्लाईओवर के पास वाहनों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महाकुंभ की भीड़ से अयोध्या भर गई है। इसका असर बस्ती जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में भी दिख रहा है। छावनी से लेकर अयोध्या तक गैर प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं का डेरा जमा हुआ है। हाईवे के किनारे ढाबों से लेकर बाग-बगीचे तक श्रद्धालु दिख रहे हैं।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, बंगाल, बिहार आदि प्रांतों के टूरिस्ट बस एवं अन्य वाहनों की भरमार है। श्रद्धालु घर-गृहस्थी का सामान भी साथ लेकर चल रहे हैं। जहां ठहराव हो रहा है, वहीं भंडारा और सहभोज भी चल रहा है।
विज्ञापन

जिले के सीमावर्ती गांव लोलपुर के पास बस्ती-अयोध्या हाईवे को सील कर दिया गया है। यहां से अयोध्या की तरफ बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। लोलपुर के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के किनारे ही टूरिस्ट बसों को खड़ा श्रद्धालु खाने-पीने के इंतजाम में जुट जा रहे हैं। अलग- अलग टोलियां एक साथ भंडारा कर रही है। इसके बाद लोग अयोध्या दर्शन के लिए पैदल कूच कर रहे हैं। गैर प्रांतों के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से आसपास के जिले के लोगों की अयोध्या आने-जाने में परेशानी बढ़ गई है। विशेष पर्व पर अयोध्या जाने के लिए लोग बाइक से जाना पसंद कर रहे हैं।
वहीं भीड़ से रूबरू होकर लौटने वाले कुछ लोग अयोध्या की दास्तां सुनाते हुए अभी यहां के लोगों को न जाने की सलाह दे रहे हैं। अविनाश शुक्ल ने बताया कि वह आज ही अयोध्या से लौटे हैं, भीड़ बढ़ी हुई है। बस्ती सीमा से प्रवेश करने पर घघौआ के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है। अयोध्या बाईपास से गैर प्रांतों के वाहनों की लंबी कतार है।

वहीं अवधेश मिश्र ने बताया कि अयोध्या के अंदर गाड़ी पार्क करने की जगह नहीं बची है। एक तरफ से महाराष्ट्र, कर्नाटक, बंगाल, झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात की गाड़ियां देखी जा रही हैं। श्मशान घाट भी बाहर से आए श्रद्धालुओं की गाड़ियों से भर गया है। कुछ लोग इस भीड़ में कमाई का अवसर खोज लिए हैं। श्मशान घाट से लेकर अयोध्या एवं सड़कों के किनारे खाली जगहों पर गाड़ी खड़ी करने वाले बाहर के श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर अच्छी खासी वसूली की जा रही है। प्रशासन को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। इससे बाहरी श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed