फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   awerness exibition

Basti News: चित्र प्रदर्शनी में एक स्थान पर मिल रही विकास योजनाओं की जानकारी

Mon, 27 Feb 2023 04:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
awerness exibition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका उद्घाटन डीएम प्रियंका निरंजन ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चित्रों के माध्यम से आमजन को प्रदेश में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी एक स्थान पर मिल रही है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। दिशा समिति के सदस्य जगदीश शुक्ल ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को इस प्रदर्शनी से आमजन तक आसानी से पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में लोगों ने जी-20, रोजगार के अवसर, महिलाओं को शिक्षा सुरक्षा एवं सम्मान, उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर, गरीब कल्याण को समर्पित बजट, सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज वाला प्रदेश, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत, कोविड टीकाकरण, आरोग्य मेला आदि चित्रों को देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पीडी कमलेश सोनी, जयंत मिश्र, विनोद कुमार उपाध्याय, पुनीत ओझा, जिला समन्वयक राजाशेर सिंह, सूर्यलाल, नाजिर मुज्तवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed