फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Awareness rally organised to promote National Lok Adalat

Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

Thu, 11 Dec 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally organised to promote National Lok Adalat
न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली रवाना करते जिला जज।
बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। न्यायालय परिसर में समस्त बैंकों के प्रचार वाहन तथा पराविधिक स्वयं सेवकों की रैली को जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन की सुविधा के लिए आयोजित किया जाता है। इसका प्रचार-प्रसार होने से अधिक से अधिक लोग लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखित अधिनियम की धारा- 138 से संबंधित मामलें, बैंक वसूली से संबंधित मामलें, मोटर दुर्घटना से संबंधित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े वाद, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से संबंधित विवादों), सर्विस में वेतन संबंधी विवाद आदि का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण रिजवानुल हक, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आराधना रानी, प्रथम अपर जिला जज शिव चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed