फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   awareness flier published in containment jone

कंटेनमेंट जोन में लगवाए जाएंगे जागरूकता फ्लायर : डीएम

Wed, 22 Jul 2020 07:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
awareness flier published in containment jone
कंटेनमेंट जोन में लगवाए जाएंगे जागरूकता फ्लायर : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए आम जन की सुरक्षा बगैर सतर्कता संभव नहीं है। इन स्थितियों को लेकर डीएम आशुतोष निरंजन सतर्कता के दृष्टिगत नई पहल की है। इसके तहत कोविड-19 के कारण घोषित कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक घर को क्या करें क्या न करें का फ्लायर यानी स्लोगन चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दी गई है।
बुधवार को डीएम ने इसे लेकर थोड़ी सख्ती भी बरतनी शुरू कर दी है। उन्होंने सभी एमओआईसी को पत्र लिखकर सचेत किया है कि वे फ्लायर चस्पा करने में कोई लापरवाही न बरतें अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पत्र में डीएम ने कहा है कि नोडल आफिसर डॉ. अशोक चंद्रा ने अवगत कराया है कि स्वास्थ्य विभाग इन निर्देशों का शत प्रतिशत पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन करते हुए इस प्रक्रिया को तत्काल पूरा कराएं अन्यथा की स्थिति में इसे अवहेलना मानते हुए कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि कोरोना से बचाव को सतर्कता बेहद जरूरी है। इसको लेकर प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कंटेनमेंट जोन में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के साथ लोगों को सचेत करने के लिए क्या करें क्या न करें का फ्लायर चस्पा करना भी जरूरी है। प्रशासन आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed