{"_id":"68aa19abf0e5b21d7204112c","slug":"awareness-decision-for-one-nation-one-election-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142470-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए जागरूकता का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए जागरूकता का निर्णय
Sun, 24 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। एक राष्ट्र एक चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक भूपेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक पांडेय के आवास पर हुई। बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन के संदेश से लोगों को जोड़ने, गांव-गांव संदेश ले जाने, छात्रों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में जन जागरूकता किए जाने पर विचार किया गया। भूपेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं। अति शीघ्र उसकी तिथि की घोषणा की जाएगी।
इसके पूर्व जिला संयोजक एवं शिवहर्ष किसान पीजी काॅलेज छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सचिन सिंह, जिला सह संयोजक एपीएन पीजी काॅलेज छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अभिष पांडेय सोनू का लोगों ने स्वागत किया। बैठक में छात्र नेता नरेंद्र सिंह, जीवन पांडेय, दिनेश प्रताप सिंह श्रीनेत, अभिनव उपाध्याय, रिंकू सिंह, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।