{"_id":"5fe4e1a28ebc3e3eaf215adf","slug":"award-basti-news-gkp378219763","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति बनीं राज्य स्तरीय विशिष्ट महिला किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति बनीं राज्य स्तरीय विशिष्ट महिला किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति बनीं राज्य स्तरीय विशिष्ट महिला किसान
गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत, इंटरक्रॉप में मिला प्रथम स्थान
सीएम ने 75 हजार का चेक देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/छावनी। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती पर विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के बभनगवां निवासी शांति (75) को राज्य स्तरीय विशिष्ट महिला किसान सम्मान से सम्मानित किया है। राज्यस्तर पर इंटरक्रॉप में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें लखनऊ स्थित लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शॉल, प्रशस्ति पत्र और 75 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को घर लौटने पर क्षेत्र के राजा जालिम सिंह तिराहे पर उनका स्वागत किया। शांति ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतना बड़ा सम्मान सीएम के हाथों मिलेगा। वे केला टिशु कल्चर की खेती के साथ इंटरक्रॉप के रूप में मटर की भी खेती करती हैं। जिससे उन्होंने एक एकड़ में करीब 4.50 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त की। इस काम में परिजन उनका भरपूर साथ देते हैं। दिनेश सिंह, रमेश सिंह, विजय कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार, समर बहादुर सिंह, विपुल, आलोक, मोहित, मनीष, रोशन, अनुराग, चंदन, नवनीत सिंह, शुभम आदि ने उन्हें शुभकामना दी है।